कार्नेगी मेलन, एमआईटी और कॉर्नेल के शोधकर्ताओं ने 1,507 लोगों को दो हिंसक घटनाओं पर जेमिनी से बहस कराई। उनका यकीन उन लोगों से ज़्यादा घटा जिन्हें स्रोत सहित तथ्य-पत्र मिला था। प्रीप्रिंट कहता है कि असर दो महीने रहा और उन दावों तक पहुँचा जो बातचीत में आए ही नहीं।