अमेरिका और भारत, जापान व ब्रिटेन समेत आठ साझेदार देशों ने रविवार को सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर दस्तखत किए। ये देश चिप, अहम खनिज और ऊर्जा जैसी उन तकनीकों की साझा सूची बनाएंगे जिन्हें सुरक्षा चाहिए। पूरा पाठ अभी जारी नहीं हुआ है और जर्मनी व नीदरलैंड अगले हफ्ते जुड़ सकते हैं।