Alipay की मालिक Ant Group ने सोमवार को LingSante नाम का मेडिकल मॉडल सबके डाउनलोड के लिए जारी किया। इसमें 560 अरब पैरामीटर हैं और लाइसेंस कारोबारी इस्तेमाल की छूट देता है। Ant कहती है कि यह मेडिकल टेस्ट में बंद मॉडलों की बराबरी करता है, पर स्कोर उसके अपने हैं।