OpenAI ने चार स्वतंत्र संस्थाओं से समझौते किए हैं ताकि वे कंपनी के भीतर से उसके मॉडल परख सकें। सुरक्षा लैब Apollo Research के छह शोधकर्ता इसी हफ़्ते चार महीने का काम शुरू कर रहे हैं। उन्हें अप्रकाशित मॉडल और ट्रेनिंग डेटा मिलेगा, पर OpenAI रिपोर्टों से गोपनीय जानकारी हटा सकेगी।