दक्षिण कोरिया के शिक्षा मंत्री चोई क्यो-जिन ने रविवार को इस्तीफ़ा दिया और राष्ट्रपति ने घंटे भर में मंज़ूर किया। मंत्रालय ने AI नकल रोकने के लिए परीक्षा नियम आख़िरी वक़्त पर बदले और देश भर में तीन अलर्ट भेजे। फिर भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों वाले 111 संदिग्ध मामले मिले, जिनकी अब जाँच चल रही है।