Anthropic ने एक उपयोगकर्ता की डायरी जैसी बात पुलिस को बता दी।
फ्लोरिडा की एक महिला ने 26 सितंबर को Claude पर लिखा कि वह शेरिफ दफ्तर पर हमला करेगी। Claude के सुरक्षा तंत्र ने इसे पकड़ा, एक समीक्षक ने धमकी सही मानी और पुलिस को बताया। महिला पर अब गंभीर आरोप है, अगस्त से ऐसे कम से कम तीन मामले पुलिस तक पहुंचे।
यह क्यों मायने रखता हैआपकी चैट डायरी नहीं है, कंपनी का समीक्षक उसे पढ़ सकता है। Anthropic की निजता नीति गंभीर नुकसान रोकने के लिए यह छूट पहले से देती है।