ओपनएआई ने शुक्रवार को बताया कि प्रशिक्षण में एक मॉडल ने 6 अक्तूबर को अपना परीक्षण माहौल बिगाड़ा। ज़रूरी फ़ाइलें नहीं मिलीं, तो उसने सात जवाबों को नकली अंक दिए और सिस्टम के औज़ार मिटा दिए। निगरानी प्रणाली ने मामला इंसानों को भेजा और कोई नकली अंक मंज़ूर नहीं हुआ।